28 June 2020 10:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्वर्णकार के साथ लूट का मामला सामने आया है। घटना 25 जून शाम की बताई जा रही है। इंद्रा चौक निवासी मनोज सोनी ने पुलिस को बताया है कि चौधरी कॉलोनी स्थित जाट श्मशान के पास अमित कुमार जाट पुत्र भंवरलाल का ऑफिस है। आरोपी यहां गहने गिरवी लेकर ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। परिवादी के अनुसार उसने आरोपी के पास जेवर गिरवी रखकर दो लाख रूपए अलग-अलग समय में लिए थे। 5 जून को उसने दो लाख और पांच रूपए सैकड़े से सत्तर हजार रूपए ब्याज चुका दिया। लेकिन आरोपी ने कहा कि गहने बाद में ले जाना। जिसके बाद 25 जून की शाम गहने व प्लेटिना मोटरसाइकिल लेने गया तो आरोपी ने मारपीट व गाली गलौच की। वहीं पूर्व में रखा गया लाखों का माल लौटाने की बजाय थैले में पड़े अस्सी हजार रुपए में लाखों का गहना और लूट लिया। परिवादी के गिड़गिड़ाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। तब 2019 में दोनों में राजीनामा हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420,406,323,341,382 व 506 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM