27 January 2021 12:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता ने नयाशहर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया है कि आरोपी गोविंद सिंह चौधरी पुत्र उदयभान से तीन साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई। धीरे धीरे दोस्ती प्रेम में बदल गई। आरोपी ने पीड़िता से शादी का वादा कर दिया। इसके बाद विश्वास में लेकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अब शादी से इन्कार कर रहा है। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू की गई है। जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM