09 July 2020 10:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तीन क्षेत्रों के बड़े भाग में कर्फ्यू आदेशों के साथ ही गुटखा व पान मसाला की कालाबाजारी शुरू हो चुकी है। आज दोपहर से ही रजनीगंधा, सिग्नेचर सहित अन्य नामी ब्रांड ब्लैक में बिकने लगे। पचास एमआरपी वाला सिग्नेचर जहां 35 रूपए में मिल रहा था, अब वह साठ रूपए यानी अधिकतम खुदरा मूल्य से भी दस रूपए अधिक में बेचा जा रहा है। वहीं साठ रूपए एमआरपी वाला रजनीगंधा अस्सी रुपए में बेचा जा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल अन्य गुटखा व पान-मसाला का है। कोरोना काल में बर्बाद हो चुके आमजन से लूट का यह खेल लॉक डाउन के दौरान खूब चला था, जो कि आज फिर शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि बड़े व्यापारी माल की आपूर्ति कम कर रेट बढ़ा देते हैं, तब यह ग्राहक तक पहुंचते-पहुंचते बड़ी लूट का कारण बनता है। इन पदार्थों के आदी हो चुके लोग भी यह खाने को मजबूर हैं, इसी मजबूरी को देखते हुए मौका मिलते ही गुटखा व्यापारी चौंका लगाने से नहीं चूकते।
RELATED ARTICLES
02 December 2022 10:48 PM