07 March 2021 10:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के नये चेयरमैन एडवोकेट कुलदीप शर्मा चुने गए हैं। आज जोधपुर में हुई आम सभा के बाद सर्वसम्मति से शर्मा को चेयरमैन बनाया गया। कुलदीप शर्मा बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। बीकानेर के बेटे को बार कौंसिल का चेयरमैन चुने जाने के साथ ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। 2009 में शर्मा का बार कौंसिल सदस्य के रूप में सफर शुरू हुआ। इसके बाद वे दो बार बार कौंसिल उपाध्यक्ष भी बनें। वहीं बार संघ बीकानेर के अध्यक्ष भी रहे। बता दें कि शर्मा ने लॉक डाउन के दौरान भी अधिवक्ताओं के हित के मुद्दे उठाए और राहत पहुंचाई।
इस मौके पर एडवोकेट मुमताज अली भाटी, बार अध्यक्ष प्रत्याशी बीकानेर कमल नारायण पुरोहित, ओम प्रकाश हर्ष, बिहारी सिंह, प्रमोद खन्ना, संजय गौतम, महावीर प्रसाद शर्मा, श्याम सोलंकी, अनवर अली, रतन सिंह, दामोदर शर्मा, दीपक गौड़, सुरेश व्यास, जितेंद्र बंसल, अनिल सोनी सहित बीकानेर के अधिवक्ताओं ने शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की।

RELATED ARTICLES
14 September 2020 08:49 PM