13 July 2020 01:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अभी आए 13 पॉजिटिव में से सात गंगाशहर व एक भीनासर निवासी है। भीनासर के अमरपुरा बास का 34 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। वहीं गंगाशहर की चोपड़ा स्कूल के पास की 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव है। इसका पति व बेटा पहले पॉजिटिव आए थे, जिन्हें अब होम क्वॉरन्टाइन कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घर में मां-बेटी ने तीन जांच करवाई। तीसरी जांच में मां पॉजिटिव आ गई, वहीं बेटी तीनों जांच में नेगेटिव आई। इन तीन जांच करीब 15 दिनों में करवाई गई। वहीं हरिराम मंदिर, पुरानी लाईन में पॉजिटिव आए दो भाईयों के परिवार के पांच और सदस्य पॉजिटिव आए हैं। इनमें नौ माह का बच्चा, 18 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बच्चा, 22 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय महिला शामिल है। बता दें कि 10 वर्षीय बच्चा दिव्यांग व मानसिक रूप से भी कमजोर है। परिजनों के अनुसार यह बचपन से उठ बैठ नहीं पाता। इसके हाथ व पैर दोनों में क्रियाशीलता नहीं है। इसके अलावा चौपड़ा बाड़ी के भैरूं मंदिर के पीछे का 30 वर्षीय युवक पॉजिटिव है। इस युवक का कहना है कि यह कोरोना काल में कहीं गया ही नहीं लेकिन फिर भी चपेट में आ गया।
RELATED ARTICLES
08 January 2021 11:02 PM