16 April 2021 06:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 59 घंटों के कर्फ्यू से पहले आए पॉजिटिव आंकड़ों ने होश उड़ा दिए हैं। आज अब तक कुल 337 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ गये हैं। इनमें सेटेलाइट अस्पताल के सैंपलों में से करीब 85 पॉजिटिव निकले, वहीं पीबीएम ओपीडी में लिए सैंपलों में से करीब डेढ़ सौ पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार 337 के इस आंकड़े में बीकानेर का लगभग हर हिस्सा चपेट में आ चुका है । ऐसे में अब भी आमजन को संभल जाना चाहिए। अगर 59 घंटों के कर्फ्यू की पालना ईमानदारी से नहीं की गई तो परिणाम और अधिक घातक आ सकते हैं। अभी घर में रहकर शहर व देश को बचाना ही हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए। यही सच्ची देशभक्ति है।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM