26 August 2026 05:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए बुधवार हादसों का वार साबित हो रहा है। बीकानेर में अब तक दो भीषण सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है। देशनोक पुलिया के पास कीया कार व ट्रेलर में भीषण भिड़ंत हो गई।दुर्घटना में धोबी तलाई, गली नंबर 11 निवासी प्रवीण बानो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शौकत व धर्मेंद्र गंभीर घायल हुए। दोनों को पीबीएम रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
दूसरी घटना सोफिया स्कूल तिराहे पर हुई। यहां एक बस ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गोस्वामी चौक, बीकानेर निवासी 28 वर्षीय श्रेयांस गोस्वामी पुत्र रामकृष्ण गोस्वामी की मौत हो गई। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने प्राइवेट बस को जब्त कर लिया है। यह बस बीकानेर से नापासर रूट पर चलती है। बता दें कि देशनोक हादसा इतना भीषण था कि कीया कार के परखच्चे उड़ गये। आगे की सीट पर बैठी महिला के अंग भंग हो गये। सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसने सीटबेल्ट लगा रखा था। बताया जा रहा है कि कीया कार अजमेर दरगाह में दर्शन कर बीकानेर लौट रही थी। जिसमें शौकत व उसकी पत्नी प्रवीण बानो सवार थे। वहीं ट्रेलर देशनोक की तरफ जा रहा था। दोनों के बीच टक्कर हुई। इस टक्कर में देशनोक पैदल जा रहा धर्मेंद्र भी चपेट में आ गया।
-देर से आई टोल की एंबुलेंस: बताया जा रहा है कि टोल पर हादसे की सूचना देने के बावजूद टोल की एंबुलेंस बहुत देरी से घटनास्थल पर पहुंची। जबकि टोल की यह जिम्मेदारी है कि दुर्घटना की सूचना पर तुरंत राहत कार्य शुरू करे।
बता दें कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने व मृतका को कार से रेस्क्यू करने में अल मदद वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ताओं ताहिर हुसैन आदि ने मदद की। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
20 November 2020 06:22 PM