29 February 2020 02:53 PM

एक माह में दूसरी कार्रवाई
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश हुआ है। मामला सेरुणा थाना क्षेत्र के सावंतसर का है। थानाधिकारी गुलाम नबी ने बताया कि यहां ओमप्रकाश विश्नोई अफीम की अवैध खेती कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से 280 पौधे बरामद हुए हैं। आरोपी ने प्याज के पौधों के बीच-बीच में छिपाकर अफीम उगा रखी थी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पांचू पुलिस ने जिला स्पेशल टीम की सूचना पर ऐसी ही खेती पकड़ी थी, जो जीरे की आड़ में की जा रही थी।
RELATED ARTICLES
16 August 2021 02:19 PM