17 June 2021 07:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में लंबी बिजली कटौती ने आमजन की नाक में दम कर दिया है। प्रतिदिन लंबे क्षेत्र में लगातार चार घंटे की कटौती की जा रही है। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक हो रही यह कटौती लोगों को पसीने से लथपथ कर देती है। सुबह सुबह ही शरीर की ऊर्जा खत्म होने से पूरा दिन शरीर में आलस रहता है। आमजन का कहना है कि कटौती 1-2 घंटे तक फिर भी स्वीकार्य है, मगर इतनी लंबी कटौती रास आने वाली नहीं है। एक तरफ गर्मी रौद्र रूप दिखा रही है, दूसरी तरफ इतनी लंबी कटौती की जा रही है।
बता दें कि बिजली कंपनी यह कटौती विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव हेतु करती है।
बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने बताया कि शुक्रवार को पवनपुरी (सेक्टर एक से सात), गांधी कॉलोनी, नागणेची बाजार व स्कीम, महिला थाना, मरुधर कॉलोनी, सुदर्शना नगर, वल्लभ गार्डन, साईं बाबा मंदिर, पवनपुरी, करनी नगर, पारीक चौक, कसाईयो की बारी, बिन्नानी चौक, सोनगिरी कुआं, दाऊजी मंदिर रोड़, मोहल्ला चुनगरान, जोशीवाड़ा, डागा चैक, डूडी सिपाहियों का मोहल्ला, भाटियों का चौक, आसानियों का चौक,तेलीवाड़ा, बख्तावरों का कुआं, मुरलीधर कॉलोनी आश्रम के पास, मौसम विभाग के पास, श्रीराम नगर, सामुदायिक भवन सेक्टर डी आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 October 2024 02:16 PM