28 May 2022 05:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी पर पति की हत्या का आरोप है। कालू पुलिस के अनुसार मामला कपूरीसर का है। कपूरीसर निवासी 38 वर्षीय द्वारका प्रसाद पुत्र चोरूराम जाट की हत्या कर उसका शव घर के पास बने बाड़े में दफना दिया गया।
पुलिस के अनुसार द्वारका प्रसाद के भाईयों ने उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिला। हत्या कर शव दफना देने का शक हुआ तो पुलिस को इतल्ला दी गई। पुलिस ने घर के पास बने गायों के बाड़े में खुदाई कर शव बाहर निकाल लिया। आरोप है कि पत्नी मनोज देवी ने ही अपने पति की हत्या कर शव दफनाया है। पत्नी को डिटेन कर लिया बताते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या कर शव दफनाने में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है।

RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM