08 November 2026 04:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आतिशबाजी में थोड़ी सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है इसका रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। बीकानेर जिले में 9 वर्षीय मासूम बालक की पटाखे से जलने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान चारणवाला निवासी 9 वर्षीय लक्ष्मणराम पुत्र भगवानाराम के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि बालक आतिशबाजी कर रहा था। इसी दौरान पटाखा उसके पेट पर जाकर फटा। उसे पीबीएम लाया गया, जहां दौराने इलाज उसकी मौत हो गई।
सूचना के अनुसार बालक अकेला ही थी। ख़बरमंडी न्यूज़ आप सभी से अपील करता है कि आतिशबाजी में सावधानी बरतें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाज़ी ना करें।
आतिशबाजी के वक्त मज़ाक ना करें। बच्चों को अपनी देखरेख में ही पटाखे चलाने की अनुमति दें। भारी धमाका करने वाले पटाखे जैसे सूतलीबम आदि का उपयोग ना करें। आपकी छोटी सी लापरवाही किसी की ज़िंदगी छीन सकती है।
RELATED ARTICLES