08 March 2020 01:05 PM

जिससे होता काम आसान वह भी नहीं मिल रहा
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। घर से गायब हुए बालक की तलाश मुश्किल हो रही है। जामसर थाना क्षेत्र की झुग्गी में रहने वाला सातवीं कक्षा का बालक रक्षित बावरी 7 मार्च को बिना बताए घर से चला गया। इतना ही नहीं यह डेढ़ लाख रूपए लेकर गया है। परिजनों का कहना है बालक घर में राजीखुशी था। लेकिन अचानक से इतने रूपए लेकर घर से जाने का कारण समझ नहीं आ रहा है। इस बालक के पास फोन नहीं है। वहीं पुलिस को इसकी कोई फोटो भी नहीं मिल रही है। परिजन फोटो की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के लिए बालक की तलाश थोड़ी मुश्किल हो गई है। थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि बालक के स्कूली दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य स्थानों पर भी पता किया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
08 October 2020 08:08 PM