27 April 2022 09:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ व बेरोजगारी भत्ते की मांग को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा का हस्ताक्षर अभियान हर रोज परवान चढ़ रहा है। गंगाशहर व मोहता चौक के बाद अब गोपेश्वर मंडल के शिव पार्वती चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
मंडल अध्यक्ष शशिकांत गहलोत ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष वेद व्यास के नेतृत्व में अभियान निरंतर चल रहा है। युवा मोर्चा ने गहलोत सरकार को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया है। भाजयुमो की मांग है कि रीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच करवाए। वहीं बेरोजगारी भत्ते की मांग को भी पूरा करें।
भाजयुमो उपाध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि युवा मोर्चा शहर के आठों मंडलों पर बूथ तथा मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। आज हुए कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नीरज अग्रवाल, सुभाष विश्नोई, गोविंद सारस्वत, ऋषि पारीक, बाबूलाल प्रजापत, लक्ष्मीनारायण उपाध्याय, अर्जुन पंवार, राहुल भाटी, मूलचंद राणा, संदीप गहलोत, आकाश गहलोत, मन्नू भाटी, विजय भाटी, रतन नाथ, माल सिंह, महादेव सोनी, गोविंद राजगुरु, कोजू सिंह राजपुरोहित, शिव जाजड़ा सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
25 October 2020 02:48 PM