21 October 2022 12:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। डांडिया खेलकर निकले गंगाशहर निवासी मधुसूदन मोदी को रेलवे ग्राउंड के सामने चाकू मारने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम धोबी तलाई निवासी 20 वर्षीय जुबेर खान पुत्र शहजाद खान बताया जा रहा है। जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मण राम ने बताया कि 1 अक्टूबर को मधुसूदन रेलवे ग्राउंड में डांडिया खेलने गया था। यहां आरोपियों व मधु के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आरोपियों ने योजना बनाकर रेलवे ग्राउंड के सामने वाली गली में बाइक लेने गए युवक मधुसूदन के पेट में चाकू मारा। मामले में पहले समीर पठान, अनस व एक नाबालिग गिरफ्तार हो चुका है। अब नामजद आरोपी जुबेर के गिरफ्तार कर लिया गया है।
जुबेर वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार वह नागौर व अजमेर में छुपता फिर रहा था। बाद में बीकानेर लौट आया। आज वह वापिस बाहर जाने के लिए स्टेशन गया। पुलिस को देखकर भागने लगा मगर पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
06 October 2020 07:37 PM