01 June 2020 10:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। विष्णुदत्त प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को बीकानेर के पांच युवकों ने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है। इन युवकों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीकानेर कलेक्टर कुमार पाल गौतम को सौंपा है। इस ज्ञापन में लिखा गया है कि अगर विष्णुदत्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच सीबीआई को नहीं सुपुर्द की गई तो वे कलेक्टर ऑफिस के आगे आत्मदाह कर लेंगे। बता दें कि रिड़मलसर के अनिल विश्नोई, तिलक नगर निवासी मेघराज सोनी, रिड़मलसर निवासी लीलाधर जाखड़ा, ईदगाह बारी निवासी आकाश गोस्वामी व तिलक नगर निवासी प्रहलाद नायक ने सरकार को सात जून तक का समय दिया है। युवकों ने लिखित चेतावनी देते हुए कहा है कि सीबीआई को जांच न सौंपे जाने पर वे पांचो आठ जून को कलेक्टर ऑफिस के आगे खुद को जला देंगे।
RELATED ARTICLES
10 October 2024 07:31 PM