04 April 2020 02:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इनमें से कोतवाली व कोटगेट थाना क्षेत्र को शत प्रतिशत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है, वहीं नयाशहर के डीडू सिपाहियान, चुनगरान, चौखूंटी, तेलीवाड़ा, कसाईयों की बारी एवं पुलिस थाना सदर के कुचीलपुरा क्षेत्र को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित किया गया है। कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने आगामी आदेश तक इन क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लगाई है। सदर के क्षेत्र में अशोक सांगवा, कोटगेट में प्रेमाराम परमार, कोतवाली में चंद्रभान भाटी व नयाशहर क्षेत्र में रिया केजरीवाल कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहेंगे।
RELATED ARTICLES
12 January 2021 12:58 PM