23 February 2023 05:43 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टीसी से जुड़े विवाद में उलझे शांति बाल निकेतन स्कूल के संचालक के खिलाफ गंगाशहर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। गंगाशहर निवासी गोविंद सोनी ने आरोप लगाया है कि लोकेश मोदी शांति बाल निकेतन का प्रधानाचार्य है। उसके बच्चे शांति बाल निकेतन के ऊपर बनी शांति इंग्लिश में पढ़ते थे। लोकेश इस स्कूल का प्रधानाचार्य नहीं है। इसके बावजूद वह 3-4 वर्षों तक धोखाधड़ी पूर्वक फीस वसूलता रहा। आरोप है कि टीसी को लेकर 6 माह पूर्व विवाद बढ़ा था। आरोपी ने आज तक टीसी नहीं दी। मुकदमें में दावा किया गया है कि लोकेश की बिल्डिंग पूर्ण रूप से अवैध व सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक है।
बता दें कि इसी मामले में एएसआई भवानी दान सहित अन्य रडार पर आ चुके हैं। कुछ समय पूर्व भवानी दान आदि शांति बाल निकेतन गए थे। वहां दुर्व्यवहार किया गया। इसके वीडियो भी वायरल हुए। घटना के विरोध में स्कूल संचालकों द्वारा धरना प्रदर्शन तक किया गया। बता दें कि मामला पहले से कोर्ट में चल रहा है। वहीं अब गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। मामले की जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
15 February 2026 04:28 PM
27 August 2020 12:28 PM
