20 March 2021 03:39 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगा सागर फाउंडेशन ने संगठन विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में फाउंडेशन के गंगाशहर मंडल का गठन किया गया है। मंडल का अध्यक्ष दुष्यंत गहलोत को नियुक्त किया गया है, वहीं आगामी दिनों में टीम भी गठित की जाएगी। फाउंडेशन के संस्थापक हेमंत कातेला ने ये नियुक्ति दी है। कातेला के अनुसार फाउंडेशन आमजन के हित में कार्य कर रहा है। मंडल अध्यक्ष को भी इसी दिशा में कार्य करना होगा। किसी भी पदाधिकारी को संस्था की मूल भावना के विपरीत कार्य की अनुमति नहीं है।
RELATED ARTICLES
21 January 2021 12:40 PM