01 June 2022 01:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीवी का इलाज करवाने पीबीएम अस्पताल आए 17 साल से परेशानियों का सामना कर रहे व्यक्ति का मोबाइल व पैसे चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी का यह मामला सामान्य नहीं है बल्कि गंभीर है। दरअसल, रतनगढ़ तहसील निवासी बरकत अली के 17 साल से कोई संतान नहीं हुई। 17 साल बाद खुशियों की उम्मीद जगी। पत्नी तीन माह की गर्भवती हुई मगर तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीबीएम के जनाना अस्पताल लाए तो पता चला ट्यूब फट गई। चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया। संतान पाने की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। सोमवार रात बरकत जनाना के सामने स्थित प्याऊ पर पानी भरने गया। बोतल भरकर वापिस कुछ कदम जनाना अस्पताल की ओर चला तो पता चला कि जेब से मोबाइल गायब है। जेब संभाली तो मोबाइल के अलावा पैसे भी गायब थे। बरकत के अनुसार चोरी हुआ मोबाइल उसने दो माह पूर्व ही 15400 रूपए में ओपो कंपनी का मोबाइल खरीदा था। वहीं जेब में दो हजार के पांच तथा दो सौ के दो नोट थे। वह पुलिस चौकी गया, लेकिन कोई खास मदद नहीं मिली। केवल जानकारी नोट की गई।
असहाय सेवा संस्थान उसकी मदद कर रही है। बरकत के अनुसार वह काफी परेशान है। पत्नी की हालत भी गंभीर है। संतान सुख की उम्मीद फिर से टूट गई है। कर्जदार हो चुका। हैं।
बता दें कि पीबीएम में आए दिन इस तरह चोरी की घटनाएं होती रहती है। मरीज़ बीमारी का इलाज करवाने आते हैं मगर परेशानी और बढ़ जाती है। कुछ दिन पूर्व भी एक्स रे करवाने गए दो व्यक्तियों की जेबें कट गई थी। दोनों व्यक्तियों के मिलाकर कुल 17 हजार रुपए चोरी हुए थे। वहीं मोटरसाइकिल चोरी तो आम बात है।
पुलिस अगर चोरों का अच्छा इलाज कर दे तो इलाज करवाने पीबीएम आए मरीजों का रोग ना बढ़े। मरीजों की मनोदशा व पीड़ा समझते हुए पीबीएम को लेकर पुलिस व प्रशासन को गंभीर होना चाहिए।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
11 October 2020 08:07 PM
