16 February 2021 11:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नौ वर्ष से लापता बालक को प्रताड़ना देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला जामसर थाना क्षेत्र का है। जहां करीब नौ वर्ष पहले लापता हुए एक बालक के मामा नाल बड़ी, नाल निवासी पुरखाराम मेघवाल ने लाड़ेरा निवासी बेगाराम जाट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार उसकी बहन की मौत करीब 13 वर्ष व उसके जीजा रामलाल की मौत करीब नौ वर्ष पहले हो गई थी। परिवादी की बहन व जीजा की मौत के बाद उसका भांजा लापता हो गया। उसकी खूब तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। परिवादी के अनुसार उसके गांव के एक व्यक्ति ने जानकारी दी है कि उसका भांजा लाड़ेरा निवासी बेगाराम जाट के यहां हैं। जहां उससे पशु चराने का काम करवाया जाता है तथा भयंकर प्रताड़ना दी जाती है।
परिवादी ने भांजे को बेगाराम के कब्जे से मुक्त करवाकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जामसर थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 374 व 344 आईपीसी सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। मामले की जांच प्रशिक्षु आरपीएस जरनैल सिंह कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 September 2021 09:19 PM