02 August 2020 08:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही मोहल्ले के एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया के अनुसार घटना में घायल कमला कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार अरोड़ा पुत्र बिहारी लाल का ऑपरेशन चल रहा है व हालत नाज़ुक बताई जा रही है। आरोपी जीतू उर्फ कालू जीनगर ने अरोड़ा के पेट में दो बार चाकू मारा है। वहीं प्रथम दृष्टया मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा लग रहा है। पूनिया के अनुसार घटना आज शाम साढ़े चार बजे टीटू की दुकान के पास हुई। सूचना पर उनि शंकरलाल मय जाब्ता मौके पर पहुंचा। आमजन ने घायल को अस्पताल पहुंचा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी जीतू को चाकू सहित बड़ी बाज़ार से दबोच लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
26 December 2023 09:53 AM