22 September 2020 11:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चोरी का माल खरीदने के जुर्म में लूणकरणसर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। लूणकरणसर के औद्योगिक क्षेत्र निवासी संजय भूरा ने 27 जुलाई को परिवाद दिया था कि कालू रोड़ स्थित उसकी ट्रेक्टर एजेंसी है। जहां काम करने वाला रामस्वरूप पुत्र शिवलाल जोगिया उसके यहां से पार्ट्स चोरी कर ले गया।
मामले में एएसआई भूराराम ने जांच करते हुए रामस्वरूप से चोरी का माल खरीदने वाले कालूराम पुत्र सोहनराम जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी नोहर का है वर्तमान में लूणकरणसर में रहता है।
RELATED ARTICLES
14 December 2023 06:30 PM