13 October 2022 07:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने एक बार फिर तबादलों की झड़ी लगा दी है। यादव ने सात थानाधिकारियों को इधर उधर किया है। सदर थानाधिकारी विकास विश्नोई को पूगल, पूगल थानाधिकारी महेश शिल्ला को नापासर, गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह को सदर, नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद को जसरासर, जसरासर थानाधिकारी देवीलाल को दंतौर, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत धारीवाल को गंगाशहर व देशनोक थानाधिकारी संजय सिंह को कोतवाली थानाधिकारी लगाया है। बता दें कि अब देशनोक थानाधिकारी का पद खाली हो गया है। देखें सूची

RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
19 March 2020 01:15 PM