16 February 2024 10:17 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अति पैसा कमाने के लालच में खाद्य पदार्थ निर्माता व विक्रेता इंसान के साथ जानवरों से भी बद्तर व्यवहार कर रहे हैं। बाजार में शुद्ध खाद्य मिलना ही जैसे दुर्लभ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों से सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने केईएम रोड़ व कोयला गली के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
इस दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा 19 सैंपल लिए गए। इनमें से मिर्च के एक सैंपल व मिठाई के दो सैंपल में हानिकारक कलर पाया गया है। वहीं कोयला गली स्थित शिव भाटी की दुकान में 140 किलो फंगस लगा सड़ा हुआ क्रीम मिला। यह प्रतिष्ठान में दूध, पनीर, क्रीम व घी आदि का काम करता है। यहां से कुल तीन नमूने भी लिए गए, जिन्हें लैब टेस्टिंग हेतु भेजा गया है। बता दें कि इस 100 दिवसीय अभियान के तहत दुग्ध उत्पादों सहित आधारभूत खाद्य में की जा रही मिलावट के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को की गई कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानूप्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा व सुरेंद्र कुमार मय दल शामिल था।


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
07 March 2021 11:50 AM