22 June 2022 09:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दान-पुण्य व सेवा कार्यों के लिए विश्वभर में अपनी उम्दा पहचान रखने वाली धर्मनगरी बीकानेर में अब अद्भुत महा भंडारा आयोजित होने जा रहा है। अद्भभुत इसलिए कि यह महा भंडारा गौ माता के लिए आयोजित किया जा रहा है। समस्त गौ भक्त बीकानेर द्वारा इस महा भंडारे के तहत 26 जून सुबह 5 बजे से 11 बजे तक जोड़बीड़ भैरूनाथ मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज गौ भक्तों ने एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। वहीं सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी दी गई। गौ भक्तों के अनुसार इस दिन सुबह 5 बजे से 7 बजे तक गौ माता के जलपान हेतु बनी खेळियों की सफाई की जाएगी। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक गौ माता की महाप्रसादी होगी। महाप्रसादी में हरा चारा, तरबूज, चाटा व गुड़ आदि खाद्य पदार्थ रखे गए हैं। इसके बाद सुबह 8 बजे से 9 बजे तक वृक्षारोपण किया जाएगा। वहीं 9 बजे से 11 बजे तक महासभा का आयोजन होगा।
बता दें कि यह महाभंडारा गौ माता के लिए रखा गया है। आयोजन की तैयारियों में यशविंदर चौधरी, जे डी, धनपत मारु, अखिलेश गहलोत, नवरतन उपाध्याय व प्रमोद सोनी सहित समस्त गौ भक्त जुटे हुए हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2022 03:59 PM