24 November 2023 07:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लंबे समय से बीकानेर के नागरिकों को मतदान हेतु प्रेरित कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने आज मतदान कर लिया है। कलाल ने शुक्रवार को डूंगर कॉलेज में पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया। मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपना पहचान पत्र प्रस्तुत कर नियमों की पालना की व बीकानेर को भी नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया। वोट के पश्चात उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान अति आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने मतदान को हर नागरिक की राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी बताया।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM