04 September 2020 06:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एससी एसटी के झूठे मुकदमें में फंसाकर कैरियर बर्बाद करने व पूर्व में किया गया मुकदमा उठाने के लिए तीन लाख की मांग करने का मामला सामने आया है। घटना पर सुरधना निवासी मूलसिंह राजपूत ने देशनोक थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि बुद्धसिंह, खींयाराम, छैलूसिंह व किसनाराम ने मिलकर पहले एससी एसटी का झूठा मुकदमा करवाया। अब उसके घर आकर धमकाते हैं। आरोपियों द्वारा घर आकर परिवादी की पत्नी को गंदी गंदी गालियां दी जाती है। वहीं तीन लाख न देने पर एक और मुकदमा नागपुर रहने वाले सदस्य पर करके उसका कैरियर चौपट करने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 323,341,384,457,506,506 व 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
14 March 2021 03:18 PM