23 July 2020 10:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। यूथ जोन के युवा कार्यकर्ता कोरोना की जंग में महत्त्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। गुरूवार को इन युवाओं ने आचार्यों का चौक, सुराणा मोहल्ला व एनडी मॉडर्न स्कूल के आसपास के क्षेत्र को सेनेटाइज किया। इस दौरान यूथ जोन अध्यक्ष मोहित आचार्य ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खात्मा करने के लिए यूथ जोन हमेशा अग्रसर रहकर कार्य करता रहेगा। वहीं उपाध्यक्ष गजेन्द्र आचार्य ने बताया कि पुराने शहर में अभी कोरोना पॉजिटिव की अधिकता है, ऐसे में इस क्षेत्र को प्राथमिकता से सेनेटाइज किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी स्वप्निल व्यास व प्रथम सोनावत ने बताया कि वे लोग सेनेटाइजेशन के अलावा घर घर जाकर सुरक्षा उपायों का प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। लोगों से आग्रह किया जा रहा कि वे मास्क का प्रयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। इस कार्य में जोन के कार्यकर्त्ता अभिषेक आचार्य, दीपक आचार्य, शुभम व्यास, माधव व्यास, रोहित व्यास, पवन, पुनीत व मानस आदि युवा सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
29 May 2020 10:58 PM