05 February 2021 07:16 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजगढ़ में हुई गैंगवार में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम प्रदीप जैतपुरा, शेरा पानीपत, निहाल व ईश्वर बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार संपत्त नेहरा ग्रुप द्वारा फायरिंग की आशंका है। बताया जा रहा कि पूर्व में कोर्ट में हुए हत्याकांड में प्रदीप का साथी अजय जैतपुरा मारा गया था। उक्त मामले में प्रदीप जैतपुरा ने संपत्त नेहरा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई थी। पुलिस के अनुसार प्रदीप भी बदमाश ही था। वह हत्या के एक मामले में षड्यंत्र का दोषी भी है। उसे पुलिस सुरक्षा भी प्राप्त जी। पुलिस के दो गनमैन उसके साथ रहते थे। हालांकि मुकदमें दर्ज होने की वजह से गनमैन दूरी पर रहते थे। घटना के समय गनमैन थे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
आज हुए गैंग वार में मरे शेरा पानीपत को लॉरेंस ग्रुप का गुर्गा बताया जा रहा है। वहीं अन्य दो मृतकों में एक आम नागरिक शामिल हो सकता है। सूचना है कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर भी रखा था, बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर थी। देखें फोटो



RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:34 AM
16 October 2023 10:03 AM