07 May 2020 05:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में सोशल डिस्टेंसिंग की हर रोज धज्जियां उड़ाई जा रही है। आमजन में जैसे कोरोना का कोई भय ही नहीं है। कलेक्टर व सीएमएचओ सहित प्रशासन, पुलिस, मीडिया द्वारा बार बार सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क व सेनेटाइजर अपनाने पर बल दिया जा रहा है। बावजूद इसके आमजन समझने को तैयार ही नहीं है। आज भी रानी बाज़ार स्थित एसबीआई बैंक के आगे सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ती रही। चौंकाने वाली बात है कि बैंकों के पास ग्राहकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ व्यवस्थित खड़े रखने का कोई प्रबंध ही नहीं है। यहां तक बैंक पर पहुंचकर आमजन मास्क भी हटा लें तो बैंक कुछ नहीं कहते। बैंक के मामले में नियमों की पालना करना-करवाना बैंक व ग्राहकों के बीच की व्यवस्था होनी चाहिए। सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में कहीं कोरोना संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी ??? देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
07 August 2025 03:12 PM