07 January 2021 11:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में पांच साल की फूल जैसी बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। घटना बीती रात हुई, जिसके बाद उसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां पांच साल की मासूम घर के समीप ही थी। एक युवक उसे दस रूपए का लालच देकर कहीं ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ है। पूछताछ व फुटेज के अनुसार आरोपी 20-22 वर्ष का हो सकता है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को राउंड-अप किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM