04 February 2021 07:56 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। टाटा कंसलटेंसी के एमडी वर्चस्वी गागल ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल से मिली के अनुसार एक जनवरी की दोपहर चार लोग परिवादी के ऑफिस आए थे। जहां आरोपियों ने गाली गलौच की, गार्ड से धक्का मुक्की की। इसके बाद गागल के फोन पर अलग अलग नंबरों से कॉल आने लगे। एक फोन कॉल रिसीव किया तो दूसरी ओर से आवाज आई कि 'लॉरेंस विश्नोई बोल रहा हूं, विजेंद्र हाड़ला का मैटर सैटल कर दो'। बारूपाल ने बताया कि परिवादी ने एक मिनट की रिकॉर्डिंग भी पेश की है, जिसमें धमकी दी जा रही है। अब यह जांच का विषय है कि कॉल पर धमकी देने वाला लॉरेंस था लॉरेंस के नाम से किसी अन्य ने धमकी दी। विजेंद्र हाड़ला का क्या मैटर है ये भी जांच का विषय है।उल्लेखनीय है कि हाल ही में श्रीगंगानगर में व्यापारी व उसके दामाद पर फायरिंग प्रकरण में भी लॉरेंस विश्नोई का नाम उपयोग करते हुए वारदात की गई थी। इन दिनों लॉरेंस के नाम से धमकाने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। पुलिस ने फिलहाल छोटू सिंह, कैलाश व विजेंद्र सिंह हाडला सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र बारूपाल कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
01 May 2020 08:22 PM