11 September 2024 11:44 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। शव कानासर नाल बायपास के पास स्थित एक खेत में बने घर की चौकी पर मिला है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हुई है, मगर वह कोई स्थानीय निवासी ही है। शव के पास सल्फोस जहर का पैकेट मिला है।
अनुमान है कि व्यक्ति की मौत इसी जहर से हुई है। मौके से एक मोटर साईकिल मिली है, जिस पर कृष्णा वाटर सप्लायर लिखा है। मृतक की जेब में एक मोबाइल भी मिला है, जो स्विच ऑफ है। मृतक की पहचान शीघ्र ही हो जाएगी।
RELATED ARTICLES
01 September 2020 02:58 PM