11 October 2020 11:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हत्या के प्रयास के अलग अलग मामलों के तीन वांछित नयाशहर पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। 4 मार्च 2020 को दर्ज फायरिंग करने के मामले में आरोपी 31 वर्षीय सुरेश विश्नोई पुत्र फूसाराम निवासी तालरिया बास रासीसर नोखा को पुलिस ने दबोच लिया। परिवादी अमरजीत शर्मा ने आरोप लगाया था कि जिशान, सुरेश विश्नोई, शाहनवाज उर्फ शानू, कैलाशसिंह, सोहन सिंह भाटी, भवानी सोढ़ा ने उस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। मामले की जान सब इंस्पेक्टर जगदीश सिंह कर रहे हैं।
वहीं 15 सितंबर को हुकमचंद जावा ने आरोप लगाया था कि मोन्टू चांवरिया, सूरज चांवरिया, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ने उस पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। मामले की जांच करते हुए सीओ एससी एसटी सैल दीपचंद ने राज चांवरिया उर्फ मोंटू रामपुरा पुत्र दीनदयाल निवासी रामपुरा बस्ती व पुष्पेंद्र सिंह पुत्र दूलेसिंह राजपूत निवासी यूआईटी क्वार्टर को दबोच लिया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने में नयाशहर थाने के कांस्टेबल प्रभुराम व छगनलाल का विशेष सहयोग रहा।

.jpeg)
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 January 2021 12:59 PM