19 March 2020 11:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की गीता-रामायण पाठशाला में संचालित माहेश्वरी भवन ट्रस्ट कंप्यूटर सेंटर में महिलाओं व युवतियों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू हुआ है। महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान सरकार द्वारा शुरू हुए इस प्रशिक्षण का उद्घाटन बीजेपी पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने किया। इस दौरान उपाध्याय के साथ ट्रस्ट के शिवनारायण राठी, मन्नू काका, जुगल किशोर राठी, सुनील राठी, पाठशाला के व्यवस्थापक रामस्वरूप रामावत व कंप्यूटर शिक्षक भवानी शंकर सांखला मौजूद रहे। इस दौरान प्रदीप उपाध्याय ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं रामावत ने बताया कि पाठशाला में निशुल्क सिलाई, एक्यूप्रेशर व शेरा जिम मशीन की सुविधाएं भी है।
.jpeg)


RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
26 March 2020 11:04 AM