02 March 2020 10:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पांच साल के बालक से दुष्कर्म के आरोपी को सदर पुलिस ने आज बाल संप्रेषण गृह में दाखिल करवा दिया है। 1फरवरी की इस घटना में सदर थाने में बालक की मां पहुंची थी। सदर थानाधिकारी ने तुरंत रवाना होते हुए आरोपी को दबोचा। आरोपी बोरिया-बिस्तर समेट कर भागने के लिए टैक्सी में बैठ चुका था, तभी पुलिस पहुंची और आरोपी को दस्तयाब कर लिया। ऋषिराज सिंह के अनुसार 15 वर्षीय आरोपी जिस घर में काम कर रहा था वहीं पांच वर्षीय बालक की मां मौजूद थी। इसी दौरान किचन में आरोपी घटना को अंजाम देते रंगेहाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ धारा 376भादसं व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
27 October 2020 11:47 PM