24 August 2020 11:30 PM

-रोशन बाफना
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जिले में आज 130 नये कोरोना पॉजिटिव सामने आए। इसी के साथ कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 4162 पर पहुंच गया है। वहीं मृत्यु का आंकड़ा 74 पर है। आज 2065 नेगेटिव केस भी आए। बता दें कि पूरे जिले में आज तक 111744 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इनमें से 107582 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, यानी इन्हें कोरोना नहीं था। अगर प्रतिशत में बात करें तो कुल हुए टेस्ट में से 3.724 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि 96.276 प्रतिशत लोग सुरक्षित मिले। वहीं मृत्यु दर की बात करें तो पॉजिटिव आए लोगों में से 1.77 प्रतिशत लोगों की मृत्यु हुई, शेष बच गये। बता दें कि पॉजिटिव आने वालों पुरुषों का प्रतिशत अधिक है। कुल पॉजिटिव में से 2702 पॉजिटिव पुरुष मिले, जबकि 1462 महिलाएं पॉजिटिव मिली। यानी 64.92 प्रतिशत पुरुष पॉजिटिव पाए गए। वहीं महिलाओं का पॉजिटिव प्रतिशत पुरुषों की तुलना में लगभग आधे से थोड़ा ही अधिक रहा। बता दें कि मरने वालों में भी पुरुष अधिक है। अब 43 पुरुषों की मौत हो चुकी है वहीं 31 महिलाओं ने दम तोड़ा।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
03 June 2021 07:33 PM