03 September 2025 06:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 45 वर्षीय व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना नयाशहर थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के अनुसार अंत्योदय नगर निवासी 45 वर्षीय नंदकिशोर पारीक(शर्मा) ने आज कोठारी अस्पताल के पास खुद को आग लगाई। मौके पर अफरा तफरी मची। लोगों ने नंदकिशोर को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार नंदकिशोर मानसिक रोगी है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार नंदकिशोर करीब 30-35 प्रतिशत तक झुलस गया। उसके दोनों हाथ, मुंह व पेट के ऊपर का कुछ हिस्सा जल गया। वहीं अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उसके मानसिक रोगी होने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
16 October 2026 09:45 PM
19 March 2020 11:05 AM