15 September 2020 08:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध व्यापार में युवाओं की लिप्तता बढ़ती जा रही है। गंगाशहर थाना क्षेत्र में भी एक 28 वर्षीय युवक अवैध शराब ठेका चला रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां की जिला स्पेशल टीम प्रभारी ईश्वर सिंह को इसकी भनक लग गई। इस पर डीएसटी की टीम ने रैकी शुरू की तो पता चला कि चौधरी कॉलोनी वार्ड नंबर 6 निवासी 28 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत रामदेव नगर में एक छोटी सी दुकान में अवैध रूप से शराब ठेका चला रहा है। बात की पुष्टि होने पर गंगाशहर पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर गंगाशहर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से अवैध ठेके पर दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया।
वहीं मौके से 85 पव्वे देशी शराब, 74 पव्वे अंग्रेजी शराब व 1060 रूपए नकद जब्त कर लिए। बताया जा रहा है कि आरोपी बड़े ठेकों से रोज शराब खरीदता है अपने ठेके पर बेच देता है। यह एक तरह से किसी ठेके की अवैध ब्रांच बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बीकानेर के डेयरिंग एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियां के डायरेक्टर सुपरविजन में काम कर रही डीएसटी ने आज दूसरी कार्रवाई की है। वहीं करीब सात दिनों से लगातार एक्शन जारी है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
25 November 2023 06:27 PM