14 September 2020 10:48 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के जनाना अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टरों की लापरवाही से बड़ी संख्या में नवजात बच्चे खतरे में आ गए हैं। दरअसल, रविवार शाम की रिपोर्ट में नर्सरी के दो डॉक्टर पॉजिटिव पाए गए थे। सूत्रों के मुताबिक बुखार की शिकायत होने पर एक दिन पहले ही इन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि सेंपल देने से पॉजिटिव आने तक के समय में भी यह ड्यूटी करते रहे। सूत्रों का दावा है कि ये दोनों डॉक्टर रविवार शाम तक नर्सरी में ड्यूटी करते देखे गए। बताया जा रहा है कि नर्सरी में अभी 20 बच्चे हैं, वहीं सिजेरियन व सामान्य वार्ड में भी बड़ी संख्या में बच्चे हैं। इन सभी को यही डॉक्टर देखते हैं। हालांकि इनके अलावा भी दो डॉक्टर व स्टाफ हैं। लेकिन इन सभी को भी बुखार आ रहा है। ये भी आज सैंपल देंगे। जनाना में हुई इस बड़ी चूक से खतरा तो बन चुका है। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इन डॉक्टरों व स्टाफ की तबीयत ठीक नहीं है। इस ख़बर के बीच यह जानकारी और भी अधिक चौंकाने वाली है कि हाल फिलहाल दस्तानों की कमी से भी अस्पताल जूझ रहा है। आंतरिक सूत्रों के मुताबिक पॉजिटिव आए डॉक्टरों ने बिना हैंड ग्लब्स के ही बच्चों को जांच के लिए छुआ है।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
15 September 2020 05:20 PM