05 December 2024 02:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के जवान द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह के अनुसार मृतक की पहचान नासिक, महाराष्ट्र निवासी 30 वर्षीय संतोष पुत्र रामदास के रूप में हुई है। रेंज में बन रहे नये शेड के अंदर वह फांसी लटका मिला। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चला है।
शव को सूरतगढ़ के सैनिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
13 November 2022 10:08 PM