01 June 2020 10:43 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस के थानाधिकारी गुलाम नबी की मृत्यु हो गई है। गुलाम आज सुबह साढ़े पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान साढ़े पांच से छ: के बीच वे चक्कर आने से गिर गये।पहले उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीबीएम रैफर किया गया। पीबीएम पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हें हार्ट की समस्या थी। दो साल पहले ही उन्हें पेश मेकर लगाया गया था। गुलाम सीकर के ताखतसर के हैं। बीकानेर में उनकी पोस्टिंग सेरणा थानाधिकारी के पद पर थी, इससे पहले वे जसरासर में थानाधिकारी रहे। 35 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर गुलाम विभाग के ज़िंदादिल व होनहार ऑफिसर माने जाते थे।
RELATED ARTICLES
06 April 2021 02:33 PM