17 August 2023 09:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस विभाग के अंदर फैली दीमकों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। सब इंस्पेक्टरों के बाद अब बीकानेर पुलिस के एक कांस्टेबल व एएसआई की किस्मत खराब हो गई है।
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि सदर थाने में तैनात रहे कांस्टेबल नितेंद्र विश्नोई को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। दो माह पूर्व आरोपी पर एक मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगा था। सीसीटीवी फुटेज में चोरी का आरोप प्रमाणित था। उसी वक्त उसे सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में उसके खिलाफ चालान भी हो गया। अब जांच के बाद उसे सेवा से भी बर्खास्त कर दिया गया है।
वहीं नोखा थाने में तैनात एएसआई रामवतार मीणा पर शराब ठेके में मिलीभगत का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में श्रीडूंगरगढ़ थाने सब इंस्पेक्टर, कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर व नोखा थाने में तैनात प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस विभाग में सफाई अभियान चल रहा है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
10 February 2021 12:03 PM