26 December 2020 11:37 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सजायाफ्ता कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। मामला नापासर थाना क्षेत्र के खुला बंदी शिविर का है। जहां से जीतूराम पुत्र भतमाल भार्गव फरार हो गया है। नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर ने बताया कि जेल प्रहरी संजीव कुमार ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी के खिलाफ धारा 224 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है। बताया जा रहा है कि जीतूराम दहेज हत्या का दोषी है। बता दें कि नापासर के बेळासर में खुला बंदी शिविर बना हुआ है। जो कैदी बंद जेल में अच्छा आचरण करते हैं, उन्हें खुला बंदी शिविर में शिफ्ट कर दिया जाता है। खुला बंदी शिविर में बंद नहीं होना पड़ता, बल्कि हर रोज शाम को होने वाली हाजिरी के दौरान उपस्थित होना अनिवार्य होता है। ऐसे में कैदी शिविर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हुए परिवार का पालन कर सकता है।
आरोपी शुक्रवार शाम की हाजिरी में नहीं पहुंचा। बता दें कि फरारी पर धारा 224 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज होता है। इसके तहत दो वर्ष के कारावास का प्रावधान है। वहीं इसकी जमानत थाने से ही मिल जाती है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
12 August 2020 08:04 PM