29 March 2025 12:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाइक चोरों ने आमजन की नाक में दम कर रखा है। अब गंगाशहर में भी बाइक चोर सक्रिय है। 26 मार्च की रात 7 बजकर 55 मिनट पर नई लाइन, ललवाणी मोहल्ले से एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चोर का चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
मामले में बाइक मालिक संदीप चांवरिया ने गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच एएसआई किसनाराम को दी गई है। अब देखना यह है कि पुलिस चोर को कब तक पकड़ पाती है। बता दें कि पुलिस के पास चोर का चेहरा भी फुटेज के माध्यम से आ चुका है।
RELATED ARTICLES
13 April 2020 06:39 PM