08 March 2020 09:27 PM

तीन आरोपी हवालात में
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टैंट हाउस मालिक द्वारा दो युवकों को नंगा कर पीटने का अमानवीय मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के मोहता सराय स्थित टैंट हाउस की है। आरोप है कि टैंट हाउस मालिक मनमोहन सिंह पुत्र हरभजन निवासी शर्मा कॉलोनी व चंद्रशेखर नाई निवासी लक्ष्मीनाथ मंदिर क्षेत्र ने युवकों को नंगा कर पीटा व घटना का वीडियो बनाया। पुलिस ने मामले में दोनों नामजद आरोपियों सहित धोबी तलाई निवासी तालिब हुसैन को लॉक-अप में बंद किया है। हालांकि पुलिस वीडियो बनाने व मोबाइल जब्त करने की पुष्टि नहीं कर रही है लेकिन परिवादी पक्ष की तरफ घटना का वीडियो बनाने का आरोप है। पीड़ितों के परिजनों पप्पूराम नायक व रामूराम नायक ने बताया है कि उनके बेटे लोह-लक्कड़ की कबाड़ का काम करते हैं। वह लोग चंद्रशेखर के बाड़े में कबाड़ चुग रहे थे। इसी समय आरोपियों द्वारा उन्हें नंगा कर पीटा गया। मामले की जांच सीओ एससी एसटी दीपचंद कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
24 November 2023 07:11 PM