09 July 2022 11:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर कोर्ट के एडवोकेट द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र की भाटियों की गली के समीप की बताई जा रही है।
हैड कांस्टेबल रामलाल के अनुसार 46 वर्षीय एडवोकेट महेश सांखला आज सुबह पांच बजे अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूलते मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
RELATED ARTICLES
29 February 2020 09:23 AM