05 September 2020 07:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को 100 के बाद 33 और पॉजिटिव आ गये हैं। अभी आए पॉजिटिव में चार पुरानी लाईन दफ्तरी गली गंगाशहर के हैं। यहां एक ही परिवार के 6 जने पॉजिटिव आ गये हैं। इसके अतिरिक्त छबीली घाटी, लखोटिया चौक, गोपेश्वर बस्ती, तेलीवाड़ा, सोफिया स्कूल, पीएस जेएनवीसी, शीतला गेट, कोलायत, बज्जू, जवाहर नगर, सुदर्शना नगर, रानी बाज़ार, बीके स्कूल, पुरानी गिन्नाणी, बांठिया चौक सहित पारीक चौक में पॉजिटिव आए हैं। जेएनवीसी थाने का कांस्टेबल भी पॉजिटिव आ गया है। बता दें कि इससे पहले मुरलीधर के पांच व सर्वोदय बस्ती के 7 पॉजिटिव आए। वहीं गंगाशहर व भीनासर क्षेत्र से कुल तेरह पॉजिटिव आए। गंगाशहर की दफ्तरी गली व इसके आसपास चार पॉजिटिव आए। वहीं नई लाईन करणी माता मंदिर के पीछे सुराणा मोहल्ले में एक पॉजिटिव आया। मैंन बाज़ार बांठिया स्टेशनरी के पीछे वाली गली में एक पॉजिटिव आया। इसके अतिरिक्त भीनासर के किसमीदेसर व उपाध्याय मोहल्ले से एक एक पॉजिटिव, उदयरामसर से एक व मंगलम से एक पॉजिटिव आया। वहीं गोपेश्वर बस्ती से चार पॉजिटिव आए। वहीं दम्माणी चौक, मुक्ता प्रसाद,जोशीवाड़ा, कोठारी कुंआ, लाली बाई बगीची, सादुल गंज, बागड़ी मोहल्ला, पूगल फांटा, कृष्णा विहार, तिलक नगर, शिवबाड़ी, अमरासर, एमपी कॉलोनी, पटेल नगर, धोबी तलाई, पुराने रोशनी घर के पास, बड़ा बाजार, सर्वोदय बस्ती, गोकुल सर्किल, डागा मोहल्ला, पुष्करणा स्कूल के पास, धर्म नगर द्वार, माहेश्वरी भवन, रत्ताणी व्यास चौक, गवर्नमेंट प्रेस के पास, सुदर्शना नगर, नत्थूसर बास, लालाणी व्यास चौक, वैदों का चौक, बेनीसर बारी, भट्टड़ों का चौक, कसाइयों की बारी व श्रीरामसर से भी पॉजिटिव आए।
RELATED ARTICLES
27 February 2020 06:35 PM