29 September 2024 10:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस के हैड कांस्टेबल का एक्सीडेंट होने की ख़बर है। घायल का नाम राजेश है। उन्हें गंभीर हालत में ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जहां आईसीयू में उनका इलाज जारी है। सीओ शालिनी बजाज के अनुसार हैंड कांस्टेबल राजेश नापासर थाने में तैनात हैं। कुछ देर पहले वैष्णोधाम के पास वह पैदल चल रहे थे। पीछे से आई बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
बताया जा रहा है कि उनके सिर पर गंभीर चोटें लगी है। हैड कांस्टेबल राजेश का घर वैष्णोधाम के पास बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM