30 June 2023 05:03 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। खाजूवाला के चर्चित दुष्कर्म व हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई बीकानेर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी दिनेश को सीकर से डिटेन किया गया है। दरअसल, घटना के बाद से ही एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन व दीपक कुमार के नेतृत्व में विभिन्न टीमें आरोपी को तलाश में लगी थी। गुरुवार को बीकानेर पुलिस को पता चला कि आरोपी नवलगढ़ में एक लड़के के साथ है। पुलिस उस लड़के की लोकेशन ली, लेकिन तब तक आरोपी रोडवेज बस में बैठकर सीकर की ओर निकल गया। बीकानेर पुलिस ने स्थानीय पुलिस को फोटो भेजकर पीछा करने को कहा, मगर वह हाथ नहीं लगा। आज आरोपी के सीकर में होने के इनपुट मिले। इस पर सीकर एसपी करण शर्मा को सूचित किया गया। सीकर पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर लिया है। बीकानेर पी जल्द ही आरोपी को बीकानेर लाएगी।
दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में झुंझुनूं व सीकर दोनों जिलों की पुलिस ने सहयोग किया।
बता दें कि हाल ही में खाजूवाला की एक कॉलेज छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मामले में दिनेश मुख्य आरोपी हैं। वहीं दो पुलिस कांस्टेबल भी आरोपी हैं। घटना के बाद दोनों पुलिस कांस्टेबलों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
09 September 2026 09:27 AM